लाइव न्यूज़ :

दो दशक में 15,000 अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था : अडाणी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक बेहतर चक्र की शुरुआत में है और अगले दो दशक में यह 15,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

महामारी से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था 2,890 अरब डॉलर थी। महामारी की वजह से कुल अर्थव्यवस्था को सात प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है।

बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अडाणी समूह के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा कि भारत के अगले चार साल में 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। ‘‘मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारत इसे हासिल कर लेगा।’’

समूह के चेयरमैन अडाणी (59) ने कहा कि भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। उसके बाद अगले दो दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था 15,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपभोग तथा बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास ने दिखाया है कि प्रत्येक महामारी संकट से सबक सीखने को मिलते हैं। भारत और दुनिया कोविड-19 संकट के बीच अधिक समझ दिखा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?