लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद जयपाल, कृष्णमूर्ति प्रमुख संसदीय समितियों में शामिल

By भाषा | Updated: January 27, 2021 11:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 जनवरी भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति को हाउस स्पीकर नैंसी पलोसी ने बजट और कोविड-19 महामारी पर अमेरिकी कांग्रेस की प्रमुख समितियों में शामिल किया है।

सांसद जयपाल को शक्तिशाली बजट समिति में शामिल किया गया है, जबकि कृष्णमूर्ति कोरोना वायरस संकट का मुकाबला करने के लिए बनाई गई समिति में हैं।

कोरोना वायरस संकट पर गठित समिति महामारी का मुकाबला करने के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी करेगी।

कृष्णमूर्ति ने कहा, "मैं इस समिति में चेयरमैन क्लाबर्न और अपने सहयोगियों के साथ जुड़कर सम्मानित हूं, क्योंकि हम अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए संघीय कोरोना वायरस प्रतिक्रिया का निरीक्षण करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम दोनों पक्षों के सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि महामारी और इसके आर्थिक प्रभावों का मुकाबला करने के लिए करदाताओं के खरबों डॉलर का इस्तेमाल कुशलतापूर्वक, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए।"

जयपाल को बजट समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जो बजट पारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं और वह न्यूनतम मजदूरी के रूप में प्रति घंटे 15 डॉलर पारिश्रमिक दिए जाने का प्रयास कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?