लाइव न्यूज़ :

मार्क जुकरबर्ग से बोले मुकेश अंबानी- भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 13:28 IST

फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी।देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे।

नई दिल्लीः देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख अंबानी ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि अगले दो दशकों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘और हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 अमरीकी डालर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डालर हो जाएगी।’’

अंबानी ने कहा कि फेसबुक और दुनिया की कई दूसरी कंपनियों और उद्यमियों के पास भारत में कारोबार करने, इस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीमार्क जुकेरबर्गफेसबुकरिलायंसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?