लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार भारत?, व्यापार समझौता जल्द, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2025 16:13 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक बताया। व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं।मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है।दक्षिण कोरिया सौदा करना चाहता है, लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहा हूं।

न्यूयॉर्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने वाला है। हालांकि, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार यह दावा किया है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर सभी शुल्क कम करने की पेशकश कर रहा है। इसे देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में कहा कि “कोई भी व्यापार समझौता पारस्परिक रूप से लाभकारी होना चाहिए।” ट्रंप ने एक बार फिर भारत को दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “वे व्यापार करना लगभग असंभव बना देते हैं।

क्या आप जानते हैं कि वे अमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं।” जब उनसे पूछा गया कि भारत के साथ समझौता कब तक होगा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है।”

उन्होंने कहा, “दक्षिण कोरिया सौदा करना चाहता है, लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहा हूं। मैं बस सीमा तय करने जा रहा हूं। मैं सबसे सौदे नहीं कर सकता, क्योंकि आप इतने लोगों से नहीं मिल सकते। मेरे पास 150 देश हैं, जो सौदा करना चाहते हैं।” भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा, “ये जटिल वार्ताएं हैं। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता। कोई भी व्यापार समझौता परस्पर लाभकारी होना चाहिए।” वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए वार्ता की प्रगति का आकलन करने के लिए इस समय वाशिंगटन में हैं। उम्मीद है कि वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ बातचीत करेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीS Jaishankarअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू