लाइव न्यूज़ :

भारत ने श्रीलंका को जैविक खेती में मदद की पेशकश की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:04 IST

Open in App

कोलंबो, दो जुलाई भारत ने श्रीलंका को जैविक खेती में मदद की पेशकश की है। इससे श्रीलंका सतत और स्वस्थ तरीके से खाद्य सुरक्षा हासिल कर पाएगा।

यहां अधिकारियों के साथ ऑनलाइन चर्चा में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि भारत जैविक खेती की ओर बदलाव के लिए श्रीलंका को सहयोग देने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका को तकनीकी ज्ञान, क्षमता निर्माण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के अलावा विशेषज्ञों के रूप में भी मदद कर सकता है। साथ ही वह शोध संस्थानों के साथ गठजोड़ के लिए भी तैयार है।

बागले ने कहा कि दोनों देशों की जैव प्रौद्योगिकी कंपनियां श्रीलंका में संयुक्त उद्यम स्थापित करने की संभावना तलाश सकती हैं। बागले ने कहा कि श्रीलंका खाद्य सुरक्षा के प्रबंधन में भारत के व्यापक अनुभव का लाभ उठा सकता है।

उच्चायुक्त ने कहा कि जैविक खेती पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल होती है। साथ ही यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छी होती है।

श्रीलंका के किसान संगठनों ने पिछले महीने सरकार के रसायनिक उर्वरक के आयात पर रोक के फैसले के खिलाफ आंदोलन किया था। सरकार ने कहा था कि किसानों को 100 प्रतिशत जैविक उर्वरक के इस्तेमाल की संभावना तलाशनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

कारोबारगृह मंत्री की डेड लाइन से पहले हमने खत्म कर दिया नक्सलवाद, नक्सलियों के पास थे पाकिस्तानी सेना जैसे हथियार?, सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में रखे विचार

कारोबारस्वास्थ्य क्षेत्र में 42000 नई नौकरी, मुख्यमंत्री यादव ने विधान सभा पटल पर रखा पक्ष

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबारविधानसभा चुनाव में महिला को 10000 रुपये?,  मुफ़्त बिजली, महिलाओं को 2-2 लाख की मदद और लोकलुभावन वादों ने नीतीश सरकार की तोड़ी कमर?