लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में तेजी के बीच भारत को सेमीकंडक्टर्स क्षमता बढ़ाने की जरूरत: नरेंद्रन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:02 IST

Open in App

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तेजी से बढ़ने के बीच भारत को सेमीकंडक्टर्स क्षमताएं बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ऑटो से जुड़े उद्योग को भी अपने निर्यात का विस्तार करना चाहिए और वर्ष 2026 तक वैश्विक सेमीकंडक्टर के निर्यात में कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करनी चाहिए। नरेंद्रन ने ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के 61वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, सेमीकंडक्टर अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। इसलिए एक पारिस्थितिकी तंत्र, देश, उद्योग, सामूहिक या व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए भारत में इन क्षमताओं को बनाने में निवेश करना महत्वपूर्ण है।’’नरेंद्रन टाटा स्टील लि. के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्रन ने कहा कि इन क्षमताओं को बढ़ाने में हालांकि अभी समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSanjiv Puri: आईटीसी के संजीव पुरी ने 2024-25 के लिए संभाला सीआईआई अध्यक्ष का पदभार

भारतराहुल बजाज ने जब अमित शाह के सामने कह दिया था, 'भय का माहौल है... हमें भरोसा नहीं कि आप आलोचना को स्वीकार करेंगे'

कारोबारतैयार मकान या तैयारी के करीब पहुंच चुके फ्लैट ही ज्यादातर खरीदारों की पसंद: रिपोर्ट

कारोबारसरकार कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने को लेकर गंभीर: तोमर

कारोबारमहामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी: उद्योग जगत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा