लाइव न्यूज़ :

भारत कोविड संकट से उबरकर पूरे दमखम के साथ वापसी करेगा: डेलॉयट सीईओ

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अप्रैल परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत पूरे दमखम के साथ कोविड-19 संकट से उबरेगा और 21वीं सदी निश्चित रूप से ‘‘भारत की सदी’’ है।

रंजन ने कहा कि भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारतीय मूल के अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह भारत की सदी है और मैं इसके बारे में आश्वस्त हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से अपनी (भारतीय) विरासत को देखते हुए थोड़ा पक्षपाती हूं, लेकिन मुझे सच में पूरा भरोसा है कि यह भारत की सदी है, क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में प्रतिभावान नौजवान हैं, और यहां पिछले 75 वर्षों से लोकतांत्रिक परंपरा कायम है।’’

रंजन ने कहा कि महामारी ने सभी को प्रभावित किया है, और भारत में सरकार ने जिस तरह से लॉकडाउन लागू किया तथा यहां की बड़ी आबादी को देखते हुए महामारी ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया।

रोहतक में जन्मे भारतीय मूल के सीईओ, जो 2015 से डेलॉइट की कमान संभाल रहे हैं, ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की हालिया रिपोर्ट को उल्लेखनीय बताया, जिसमें भारत के लिए 12.5 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता है, लेकिन मैं वास्तव में मानता हूं कि भारत इस महामारी से सबसे तेजी से उबरेगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बहुत तेजी से भरपाई होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और डेलॉइट के रूप में मैं भारत को लेकर आशावादी हूं।’’

उन्होंने कहा कि यह एक बेहद अप्रत्याशित वायरस है और भारत 1.3 अरब लोगों का देश है, जहां मुंबई में धारावी जैसे इलाके हैं, जो अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं और जहां तेजी से वायरस फैल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी स्थितियों को देखते हुए, मेरा मानना ​​है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय लोगों ने जितना संभव था, उतना अच्छा किया है। हालांकि, यह मुश्किल वक्त है, लेकिन ऐसा सिर्फ भारत के साथ ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?