लाइव न्यूज़ :

आईपी प्रावधानों में छूट का विरोध कर रहे देशों के साथ लगातार संपर्क में है भारत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारत बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) समझौते के कुछ प्रावधानों को अस्थायी तौर पर हटाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड एवं जापान के साथ लगातार संपर्क में है।

एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हमारी बातचीत जारी है। अभी तक हम किसी आम सहमति पर नहीं पहुंचे हैं। हम ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, जापान और स्विट्जरलैंड जैसे देशों की आशंकाएं दूर करने के लिए बात कर रहे हैं।’’

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों संबंधी डब्ल्यूटीओ समझौते में कुछ प्रावधानों को अस्थायी रूप से हटाने के प्रस्ताव को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बना हुआ है।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहना इस लिहाज से अहम है कि जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ की 12वीं मंत्री-स्तरीय बैठक 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होने वाली है।

भारत ने बार-बार कहा है कि यह प्रस्ताव सिर्फ अस्थायी छूट की बात करता है क्योंकि इससे तेजी से टीकाकरण और विश्व अर्थव्यवस्था की बहाली में मदद मिलेगी।

वहीं ये देश बौद्धिक संपदा समझौते में अस्थायी छूट देने को लेकर कुछ आशंकाएं जताते रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रिप्स समझौते में अनिवार्य लाइसेंस एवं स्वैच्छिक लाइसेंस जैसा लचीलापन अंतर्निहित है। हालांकि, भारत इस राय से इत्तेफाक नहीं रखता है।

बौद्धिक संपदा अधिकारों संबंधी ट्रिप्स समझौता जनवरी,1995 में वजूद में आया था। यह कॉपीराइट एवं पेटेंट अधिकारों संबंधी एक बहुपक्षीय समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार