लाइव न्यूज़ :

'साल 2025 तक 5000 अरब डॉलर होगी भारत की जीडीपी'

By भाषा | Updated: April 22, 2018 16:45 IST

उन्होंने विश्वबैंक की विकास समिति की 97 वीं बैंठक में कहा, 'भारत विश्व की सबसे वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हमारा अनुमान है कि 2018 में भारत 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा।' 

Open in App

वाशिंगटन, 22 अप्रैल: आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने विश्वबैंक से कहा है कि भारत में पिछले कुछ सालों के आर्थिक सुधारों के परिणाम मिलने शुरू हो गये हैं और इससे देश तेजी से वृद्धि करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा तथा 2025 तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गर्ग ने दक्षिण एशियाई देशों- भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के बारे में मोटी जानकारियां देते हुए कहा कि उस क्षेत्र में भारत वृद्धि का झंडाबरदार बना रहेगा। 

उन्होंने विश्वबैंक की विकास समिति की 97 वीं बैंठक में कहा, 'भारत विश्व की सबसे वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हमारा अनुमान है कि 2018 में भारत 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा।' 

गर्ग ने कहा कि माल एवं सेवा कर ( जीएसटी ) जैसे बड़े सुधार और दिवाला एवं ऋणशोधन संहिता , बैंकों का पुनर्पूंजीकरण तथा आधारभूत संरचना के लिए निवेश जैसी मुहिमों से आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। 

उन्होंने पिछले चार साल के दौरान देश के औसतन 7.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने का हवाला देते हुए कहा , 'पिछले चार साल में अर्थव्यवस्था में पंजीकृत या औपचारिक क्षेत्र के विस्तावर तथा डिजिटल वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए देश में कई व्यापक संरचनात्मक सुधार किये गये हैं।' 

गर्ग ने कहा , 'डिजिटलीकरण, वैश्वीकरण, अनुकूल जनसांख्यिकी और संरचनात्मक सुधारों के दम पर भारत के सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी ) के 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर के बराबर तक पहुंच जाने का अनुमान है।' 

वित्तमंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में गर्ग विश्वबैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की सालाना ग्रीष्म बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो