लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन व्यापार में मजबूती: चीन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:07 IST

Open in App

बीजिंग, 29 अप्रैल चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत -चीन व्यापार संबंध में पूरी मजबूती दिख रही है और इस साल की पहली तिमाही में द्विपक्षीय वस्तु व्यापार सालाना आधार पर 42.8 प्रतिशत बढ़कर 27.7 अरब डॉलर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले साल मई से दोनों देशों के बीच गतिरोध के बावजूद भारत-चीन के बीच व्यापार बढ़ रहा है।

सरकारी दैनिक अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 में चीन और भारत का व्यापार 87.6 अरब डॉलर था। यह दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापार संबंधों को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि दो बड़ी उभरती अथर्व्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने का काफी संभावना है।

सिचुआन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ साऊथ एशिया स्टडीज के प्रोफेसर दाई योंगहोंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में मजबूती से पता चलता है कि वे वाहनों के कल-पुर्जों, दवा उत्पादों, हल्के औद्योगिकी उत्पाद जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक हैं।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार भारत ने 2020 में चीन से 58.7 अरब डॉलर मूल्य का सामान आयात किया।

सरकारी आंकड़े के अनुसार चीन और भारत के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 2021 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 42.8 प्रतिशत बढ़कर 27.7 अरब डॉलर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई