लाइव न्यूज़ :

भारत 6जी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महतवपूर्ण भूमिका निभा सकता है: रक्षा सचिव

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर रक्षा सचिव अजय कुमार ने मंगलवार को स्थानीय तौर पर 5जी प्रौद्योगिकी के विकास में भारतीय कंपनियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि जब 6जी प्रौद्योगिकी पेश की जाएगी, भारत की उसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने सभी प्रौद्योगिकी कंपनियों को रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास में भागीदारी निभाने का निमंत्रण दिया।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2020 में कुमार ने कहा, ‘‘राष्ट्र के नजरिये से, आज महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत 5जी प्रौद्योगिकियों में अपनी खुद की प्रौद्योगिकी बना रहा है और हो सकता है 6जी आने तक, भारत संचार के लिये जरूरी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण देश बन जाये।’’

कुछ देश पहले ही, 6जी प्रौद्योगिकी पर काम शुरू कर चुके हैं।

रिलायंस जियो ने पूर्व में घोषणा की थी कि वह 5जी प्रौद्योगिकी विकास कर रही है। इसका उपयोग वह भारत में सेवाओं के लिये करेगी। साथ ही उपकरण का निर्यात भी करेगी।

कुमार ने कहा, ‘‘पहली बार, भारत 5जी के लिये अपनी प्रौद्योगिकी विकसित कर रहा है। मुझे इस बात पर गर्व है कि कई भारतीय कंपनियों ने कल-पुर्जे बनाये हैं, यह 5जी परिवेश के लिये प्रौद्योगिकी के जरूरी उपकरणों का करीब 10 से 20 प्रतिशत होगा। हाल में मैंने सुना कि जियो भी 5जी प्रौद्योगिकी में आ रही है... मैं इन सभी का स्वागत करता हूं।’’

सरकार ने स्थानीय स्तर पर दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण के लिये 12,195 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?