लाइव न्यूज़ :

घरेलू बाजार को आकर्षक बनाकर भारत बन सकता है कपड़ा विनिर्माण केंद्र : मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया में कपड़ा विनिर्माण के केंद्र के रूप में उभर सकता है, लेकिन इसके लिए घरेलू बाजार को आकर्षक बनाने, उच्चस्तरीय कपड़ा मशीनरी तथा तकनीकी वस्त्र और मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की जरूरत होगी।

कपड़ा क्षेत्र के लिए वर्ष के अंत की अपनी समीक्षा में कपड़ा मंत्रालय ने वर्ष, 2021 के दौरान की गई विभिन्न पहलों की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि इसमें 4,445 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ सात प्रधानमंत्री मेगा इंटिग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन और अपैरल (एमआईटीआरए) पार्कों की स्थापना को मंजूरी भी शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने एमएमएफ, एमएमएफ यार्न, एमएमएफ फैब्रिक और परिधान पर समान माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर 12 प्रतिशत अधिसूचित की है। इससे एमएमएफ कपड़ा मूल्य श्रृंखला में उलट कर ढांचे को हल करने में मदद मिली है। परिवर्तित दरें एक जनवरी, 2022 से लागू होंगी।

इससे एमएमएफ खंड को बढ़ने और देश में एक बड़े रोजगार प्रदाता के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि पीएम मित्र पार्कों के तहत विश्वस्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और विदेशी निवेश/स्थानीय निवेश को आकर्षित करेगा।

इसमें कहा गया है कि पीएम एमआईटीआरए पार्क, प्रति पार्क लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि टेक्सटाइल के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना विशेष रूप से उच्च मूल्य पर केंद्रित है और कपड़ा मूल्य श्रृंखला के एमएमएफ और तकनीकी वस्त्र खंड का विस्तार कर रही है।

इसमें कहा गया है कि मार्च, 2024 तक राज्य और केंद्रीय करों और लेवी की छूट (आरओएससीटीएल) योजना को जारी रखने को मंजूरी का केंद्र का कदम भारतीय परिधान और तैयार वस्त्र की निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में मददगार होगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘घरेलू कपड़ा और परिधान उत्पादन लगभग 140 अरब डॉलर का है, जिसमें 40 अरब डॉलर का कपड़ा और परिधान निर्यात भी शामिल है। कपड़ा और परिधान उद्योग ने वर्ष 2019 में भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत और जीवीए में कुल विनिर्माण में 11 प्रतिशत का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा