लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्ला बिजली परियोजना को कोलकाता बंदरगाह से जल्द मिलेगी कोयले की पहली खेप: अधिकारी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:54 IST

Open in App

कोलकाता, एक जुलाई बांग्लादेश में संयुक्त उद्यम के जरिये लगायी जा रही एनटीपीसी लि. की तापीय बिजली परियोजना के लिये कोयले की पहली खेप यहां के बंदरगाह से अगले दो-तीन दिनों में पड़ोसी देश के मोंगला बंदरगाह भेजी जाएगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीआईएफपीसी (बांग्लादेश इंडिया फ्रेंडशिप पावर कंपनी) 1,320 मेगावाट क्षमता की रामपल बिजली संयंत्र लगा रही है। यह भारत की एनटीपीसी लि. और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड की संयुक्त उद्यम है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) के उपाध्यक्ष ए के मेहरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘धनबाद से कोलकाता बंदरगाह पर पहला कोयले का रैक पहुंचा है और फिलहाल इसे उतारा जा रहा है। इसे अगले दो तीन दिनों में रामपल बिजली संयंत्र के लिये मोंगला बंदरगाह भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि परीक्षण के तौर पर यह पहली खेप है।

मेहरा ने कहा, ‘‘प्रत्येक रैक में 3,800 टन कोयला है। इस बंदरगाह से कोयले का यह पहला निर्यात है।’’

सूत्रों ने कहा कि बीआईएफपीसी की कोयला चालित बिजली इकाई दिसंबर 2020 में चालू होनी थी लेकिन परियोजना के क्रियान्वयन में विलम्ब हुआ है।

उसने कहा कि बांग्लादेश की सबसे बड़ी बिजली परियोजना को चालू करने के लिये समयसीमा एक साल बढ़ा दी गयी है। इस परियोजना को मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाम से भी जाना जाता है।

सूत्रों के अनुसार इकाई के पूर्ण क्षमता के साथ चालू होने पर कोलकाता बंदरगाह से प्रति महीने 20,000 टन कोयले का परिवहन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा