भारत 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में

By भाषा | Published: June 8, 2021 06:08 PM2021-06-08T18:08:16+5:302021-06-08T18:08:16+5:30

India at the United Nations Economic and Social Council for 2022-24 | भारत 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में

भारत 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में

संयुक्तराष्ट्र, आठ जून भारत को 2022-24 के कार्यकाल के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद में चुना गया है। यह संयुक्तराष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से है।

सतत विकास के तीन प्रमुख क्षेत्रों आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए 54 सदस्यीय आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) को संयुक्त राष्ट्र का एक मुख्य अंग समझा जाता है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी।

यह चर्चा और नवोन्मेषी विचार, आगे सहमति बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमति वाले लक्ष्यों को पाने की दृष्टि से केंद्रीय मंच है।

यह संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनों और शिखर बैठकों के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भी जिम्मेदार है।

सोमवार को हुए चुनाव में भारत को अफगानिस्तान, कजाखस्तान और ओमान के साथ एशिया-प्रशांत देशों की श्रेणी में चुना गया।

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उप-चुनाव में यूनान, न्यूजीलैंड और डेनमार्क को जनवरी से दिसंबर, 2022 तथा इस्राइल को एक जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए चुना गया।

संयुक्तराष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधित एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर का , ‘ मैं @संरा के सभी सदस्यों को #इकोसॉक में भारत के प्रति विश्वास जताने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India at the United Nations Economic and Social Council for 2022-24

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे