लाइव न्यूज़ :

India AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2026 15:03 IST

India AI Impact Summit 2026 Live: अमेरिका के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अभिलेखों में एप्सटीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को एक यौन संचारित बीमारी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देIndia AI Impact Summit 2026 Live: लोगों ने इस फैसले को सम्मेलन में गेट्स की मौजूदगी से जोड़कर देखा था।India AI Impact Summit 2026 Live: गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ बताया है। India AI Impact Summit 2026 Live: जेनसन हुआंग भारत में एआई सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘इंडिया इम्पैक्ट समिट’ की आधिकारिक वेबसाइट पर वक्ताओं की सूची गेट्स का नाम पहले शामिल था। इस सूची में प्रौद्योगिकी व उद्योग जगत के जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के नाम शामिल हैं। सम्मेलन की वेबसाइट पर मंगलवार को उनका नाम हालांकि नजर नहीं आया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गेट्स एआई सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि यह फैसला यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों में गेट्स का नाम सामने आने से जुड़ा है। हालांकि, एप्सटीन के किसी भी पीड़ित ने गेट्स पर कोई गलत काम करने का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन अमेरिका के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अभिलेखों में एप्सटीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को एक यौन संचारित बीमारी हुई थी।

गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ बताया है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने पिछले सप्ताह के अंत में कहा था कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग भारत में एआई सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। हुआंग सम्मेलन के बड़े आकर्षणों में से एक माने जा रहे थे। कंपनी ने हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन कुछ लोगों ने इस फैसले को सम्मेलन में गेट्स की मौजूदगी से जोड़कर देखा था।

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसBill & Melinda Gates Foundationबिल गेट्सअमेरिकादिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?