लाइव न्यूज़ :

पिछले वर्ष 2.38 लाख इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री, सरकार ने सब्सिडी की दोगुनी, 2022 में पांच लाख का लक्ष्य

By शरद गुप्ता | Updated: December 20, 2022 17:42 IST

सरकार ने इनकी कीमत कम कर आंतरिक दहन (इंटरनल कॉम्बस्शन) इंजनों वाले वाहनों के बराबर करने के लिए दोपहिया वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी की सीमा को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसब्सिडी भी 10 हजार प्रति किलो वाट घंटे से बढ़ाकर 15 हजार प्रति किलो वाट घंटे कर दी गई है. जीएसटी की दरें भी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी.चार्जर या चार्जिंग स्टेशनों पर जीएस टी दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 5% कर दी.

नई दिल्लीः देश में पिछले वर्ष 2.38 लाख इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री हुई जबकि इस वर्ष 9 दिसंबर तक ही यह लगभग दोगुनी हो चुकी है. सरकार से विद्युत वाहनों की लागत को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इस वर्ष 9 दिसंबर तक देश में 4.43 लाख विद्युत वाहन बिके.

सरकार ने इनकी कीमत कम कर आंतरिक दहन (इंटरनल कॉम्बस्शन) इंजनों वाले वाहनों के बराबर करने के लिए दोपहिया वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी की सीमा को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं सब्सिडी भी 10 हजार प्रति किलो वाट घंटे से बढ़ाकर 15 हजार प्रति किलो वाट घंटे कर दी गई है. 

सरकार ने विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 2019 में 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान अगले 5 वर्षों के लिए किया था. इस दौरान उसे दस लाख दोपहिया वाहन 5 लाख तिपहिया वाहन, 55000 कारें और 7090 बसें बनवानी थी. पिछले 3 वर्षों में 7.47 लाख विद्युत वाहन बनाकर बेचे जा चुके हैं. भारी उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 में केवल 19100 वाहन बने थे जबकि 2020-21 में 48179 वाहन बने और बेचे गए. 

घटाया जीएसटी

सरकार ने विद्युत वाहनों पर लगने वाले जीएसटी की दरें भी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी और चार्जर या चार्जिंग स्टेशनों पर जीएस टी दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 5% कर दी.

ऐसे होंगे और दाम कम

सरकार ने इन वाहनों में लगने वाले एडवांस केमिस्ट्री सेल (एसीसी) को देश में ही बनाने के लिए 12 मई 2021 को एक प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव पीएलआई योजना चलाई है. इससे इनमें लगने वाली बैटरी के दाम कम हो जाएंगे और विद्युत वाहनों के दाम में भी कमी आएगी. 

साल                  बिक्री

2019-20         19100  

2020-21         48179

2021-22        237811

2022-23    442901(9/12/2022 तक)।

टॅग्स :Electric Vehiclesइलेक्ट्रिक बाइकइलेक्ट्रिक कारElectric Car
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?