लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी से भारत की साख में मिलेगी मदद: आईआईएम-ए अध्ययन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद के एक शोध में शुक्रवार को कहा गया कि 2018 से आरबीआई के स्वर्ण भंडार में हुई बढ़ोतरी से भारत की संप्रभु रेटिंग में मदद मिलेगी।

संस्थान के ‘भारत स्वर्ण नीति केंद्र’ द्वारा 2020 को समाप्त होने वाले दो दशकों के लिए 48 देशों के अध्ययन में कहा गया कि केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार के उच्च स्तर का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उस देश के सरकारी ऋण जोखिम को कम करने में काफी प्रभाव पड़ता है।

शोध छात्र सावन राठी और प्रोफेसर संकेत महापात्र और अरविंद सहाय के अध्ययन में कहा गया, ‘‘मौजूदा परिदृश्य में निष्कर्षों का प्रभाव भारत के लिए सकारात्मक है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार शोधकर्ताओं ने अर्थव्यवस्था में चूक जोखिम को मापने के लिए 2000 से 2020 तक 20 साल के लिए 48 उन्नत और उभरते देशों के पांच साल के सरकारी ऋण चूक अदला-बदली (सीडीएस) व्यवस्था पर विचार किया।

बयान में कहा गया कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल से मिले आंकड़ों की केंद्रीय बैंक की स्वर्ण भंडार सूचना से तुलना की गई।

महापात्र ने कहा कि 2018 के बाद से आरबीआई के स्वर्ण भंडार में सामान्य वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?