लाइव न्यूज़ :

Income Tax Return Deadline Extension: 7.4 करोड़ जमा किए आयकर रिटर्न, जल्दी कीजिए, कुछ घंटे बाकी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2025 12:59 IST

Income Tax Return Deadline Extension LIVE Updates: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार देर रात एक बार फिर समयसीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी।पिछले साल के 7.28 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए, जिसने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( Central Board of Direct Taxes) ने घोषणा की है कि 15 सितंबर तक 7.4 करोड़ से ज़्यादा आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए, जिसने एक नया रिकॉर्ड बनाया और पिछले साल के 7.28 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। आयकर विभाग द्वारा 31 जुलाई की पुरानी समयसीमा को बढ़ाकर 15 सितंबर करने के बाद सीबीडीटी ने सोमवार देर रात एक बार फिर समयसीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी। अगर आप आईटीआर 2025 दाखिल करने की आखिरी तारीख तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको न सिर्फ़ जुर्माना देना होगा।

बल्कि कई टैक्स लाभों से भी वंचित रहना पड़ेगा। पिछले साल, जब समयसीमा 31 जुलाई थी, तब लगभग 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। इस बार 13 सितंबर तक 6 करोड़ आईटीआर दाखिल हो चुके हैं और विशेषज्ञों का मानना ​​है कि समयसीमा तक यह संख्या लगभग 8 करोड़ तक पहुँच सकती है। 

सीबीडीटी ने देर रात जारी बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 से बढ़ाकर 16 सितंबर, 2025 करने का निर्णय लिया है।’’ सेवाओं में बदलाव को लेकर, ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर 2025 को सुबह 12:00 बजे से 2:30 बजे तक रखरखाव स्तर पर रहेगा।

उल्लेखनीय है कि कई लोगों ने आयकर रिटर्न भरने में तकनीकी खामी की शिकायत की थी। उन शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस आशय को लेकर अधिसूचना अलग से जारी की जा रही है। यह बात इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा पोर्टल पर गड़बड़ियों की शिकायत और समयसीमा बढ़ाने की मांग के बीच कही गई थी।

टॅग्स :आयकरइनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें