लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स ने सीज किए कॉग्निजैंट के बैंक खाते, नहीं चुकाया टैक्स के 25 अरब रुपये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 28, 2018 11:33 IST

रिपोर्ट के अनुसार इनकम टैक्स ने कॉग्निजैंट के खाते करीब एक हफ्ते पहले जब्त किए थे। कॉग्निजैंट आयकर विभाग के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी है और अदालत से राहत माँगी है। 

Open in App

आयकर विभाग ने आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी कॉग्निजैंट टेक्नोलॉजी सल्युशंस कॉर्प्स के चेन्नई और मुंबई स्थित बैंक खातों को जब्त कर लिया है। कंपनी पर डिविडेंट डिस्ट्रिब्यूशेन टैक्स (डीडीटी) न देने का आरोप है। मंगलवार (27 मार्च) को कॉग्निजैंट के प्रवक्ता ने मीडिया को जारी किए गये बयान में खाते जब्त किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अदालत ने आयकर विभाग को अगली सुनवाई से पहले आगे और कार्रवाई करने से मना किया है। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार कॉग्निजैंट ने वित्त वर्ष 2016-17 में 25 अरब रुपये से ज्यादा का टैक्स नहीं दिया था। वहीं कॉग्निजैंट ने कहा कि उसने उसने सारे टैक्स चुका दिए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इनकम टैक्स ने कॉग्निजैंट के खाते करीब एक हफ्ते पहले जब्त किए थे। कॉग्निजैंट आयकर विभाग के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी है और अदालत से राहत माँगी है।  कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग की ताजा कोशिश के बाद भी उसका कारोबार, सहयोगियों और ग्राहकों से रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कॉग्निजेंट के प्रवक्ता ने मीडिया को िस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।  

पिछले कुछ सालों में बैंकों के एनपीए के मामला सुर्खियों में रहा है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे कारोबारियों ने विभिन्न बैंकों से कर्ज लिया और उसे लौटाया नहीं। ये कारोबारी देश छोड़कर जा चुके हैं। 

टॅग्स :आयकरबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो