लाइव न्यूज़ :

चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग द्वारा चेन्नई की प्रमुख सर्राफा कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

ये छापे मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, कोयम्बटूर, सलेम, त्रिची, मदुरै और तिरुनेलवेली में 32 स्थानों पर मारे गए।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक छापों के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है। वास्तव में, अभी तक पकड़ी गई अघोषित आय में से 150 करोड़ रुपये का खुलासा कर निर्धारिती (सर्राफा फर्म) ने स्वैच्छिक रूप से किया है।’’

बयान में कहा गया कि मामले में आगे जांच जारी है।

बोर्ड का दावा है कि इस कार्रवाई में 814 किलो ग्राम अधिक स्टॉक का पता चला है। इसका मूल्य करीब 400 करोड़ रुपये आंका गया है। इस पर कर का निर्धारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार