लाइव न्यूज़ :

कराची में चीन की मदद से बने हजर मेगावाट के परमाणु बिजलीघर का उद्घाटन किया इमरान ने

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:00 IST

Open in App

इस्लामाबाद 21 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन की मदद से कराची में बने 1100 मेगा वॉट के परमाणु बिजली-घर का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस परमाणु बिजली संयत्र का उद्घाटन किया गया। इमरान ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र की दूसरी इकाई (के-2) का उद्घाटन किया।

इमरान ने कहा, ’’पाकिस्तान और चीन के बीच आपसी सहयोग के कारण यह परियोजना पूरी हो सकी है। यह संयंत्र 1100 मेगा वॉट की स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करेगा। यह संयंत्रा हमारे लिए इस लिए बड़ा महत्वपूर्ण है क्यों की पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित दस देशों की सूची में शामिल है।’’

के-2 के निर्माण का काम नवंबर 2013 में शुरू हुआ था और इसमें परमाणु ईंधन डालने का काम दिसंबर, 2020 में शुरू किया गया था। कई परीक्षणों के बाद इस संयंत्र को 18 मार्च, 2021 को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा दिया गया।

पाकिस्तान में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। उनमें से के-1 और के-2 नाम से दो कराची में है। पंजाब के मियांवाली जिले के चश्मा में चार परमाणु बिजली इकाइयां हैं। उन्हें चश्मा 1-4 के नाम से जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर