लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बीच बिनौला, पॉम तेल और सोयाबीन तेलों में सुधार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों दाना, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। दूसरे तेलों के भाव पूर्ववत रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में जोरदार तेजी दिखी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी रही। इसका विशेषकर सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन पर अनुकूल असर हुआ जिनके भाव सुधार के साथ बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की कम आवक के बीच मांग बढ़ने से सरसों तिलहन के भाव में सुधार रहा लेकिन मांग कमजोर रहने से सरसों तेल सहित अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। विदेशी बाजारों में मजबूती और मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव भी पर्याप्त सुधार के साथ बंद हुए। यही हाल सीपीओ और पामोलीन तेलों का रहा। मलेशिया में 7.25 प्रतिशत की जोरदार तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें भी पर्याप्त सुधार के साथ बंद हुई।

सूत्रों ने कहा कि कोटा और आगरा में सरसों का भाव 8,250 रुपये से बढ़कर 8,400 रुपये क्विन्टल कर दिया गया। इसके अलावा त्यौहारी मांग होने से सरसों दाना के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए।

बाजार जानकारों का कहना है कि सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को अगली बुवाई के लिए सरसों दाने के बीज का इंतजाम करने के लिए बाजार भाव पर सरसों की खरीद कर इसका स्टॉक बना लेना चाहिये जिससे इन संस्थाओं के पेराई मिलों का भी काम चले।

उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्य निर्धारण में अनिश्चितता की वजह से आयातक सीपीओ का कम आयात कर रहे हैं जिससे हाजिर बाजार में इसकी कमी बनी है। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्य का निर्धारण बाजार भाव के हिसाब से होना चाहिये इससे आयातकों में निश्चिंतता आयेगी।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,825 - 7,875 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,395 - 6,540 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,235 - 2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,495 -2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,580 - 2,690 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट