लाइव न्यूज़ :

सीपीओ की तरह पाम स्टीयरिन पर आयात शुल्क बढ़ाया जाये: एसईए

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च खाद्य तेल उद्योग के प्रमुख संगठन साल्वेंट एक्स्ट्रैटर्स एसोसिएशन (एसईए) ने सोमवार को सरकार से पाम तेल (सीपीओ) की ही तरह पाम स्टीयरिन (ठोस वसा) पर 35.75 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने का आग्रह किया ताकि घरेलू पाम रिफाइनिंग और ओलियोकेमिकल्स उद्योग को संरक्षित किया जा सके।

पाम स्टीयरिन, सीपीओ का सह-उत्पाद है जिसका उपयोग खाद्य उद्योग में वनस्पति और मार्जरीन शॉर्टनिंग जैसे बेकरी वसा उत्पाद बनाने में किया जाता है। इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन और व्यक्तिगत देखभाल उद्योग में भी किया जाता है।

मुंबई स्थित सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने एक बयान में कहा, जब सीपीओ के पाम स्टीयरिन और अन्य सह-उत्पादों के आयात को शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है, लेकिन घरेलू कंपनियां भी आयातित सीपीओ से इन्हीं उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

घरेलू कंपनियां 35.75 प्रतिशत का सीमा शुल्क और साथ ही कृषि उपकर का भुगतान करते हुए सीपीओ का आयात करती हैं।

चतुर्वेदी ने कहा कि यह प्रतिकूल शुल्क ढांचे (इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर) के कारण घरेलू पाम रिफाइनिंग और ओलियोकेमिकल उद्योग दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि "इन उत्पादों के शून्य शुल्क पर आयात करने की छूट के कारण, हमारे पाम ऑयल रिफाइनिंग उद्योग स्टेयरिन और पाम फैटी एसिड डिस्टिलेट (पीएफएडी) जैसे अपने सह-उत्पादों को काफी कम कीमत पर बेचने को बाध्य होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?