लाइव न्यूज़ :

Import Duty: 22 जनवरी से लागू, सोने, चांदी के हुक, पिन और सिक्कों पर सरकार ने बढ़ा दी आयात शुल्क, आखिर क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2024 15:51 IST

Import Duty: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि कीमती धातुओं वाले प्रयुक्त उत्प्रेरकों पर भी आयात शुल्क बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे4.35 प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगाया गया है। सोने या चांदी के ‘फाइंडिग्स’ का मतलब हुक, क्लैंप, पिन या स्क्रू बैक जैसे छोटे उत्पादों से है।कृषि अवसंरचना के वित्तपोषण के लिए कुछ उत्पादों पर आईडीसी उपकर लगाने का प्रस्ताव किया था। 

Import Duty: सरकार ने पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर लगाकर सोने और चांदी के पिन, हुक जैसे उत्पादों (फाइंडिग्स) तथा सिक्कों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि कीमती धातुओं वाले प्रयुक्त उत्प्रेरकों पर भी आयात शुल्क बढ़ाया गया है।

अब इसपर 4.35 प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगाया गया है। कीमती धातुओं पर आयात शुल्क को सर्राफा के बराबर लाने के उद्देश्य से 10 प्रतिशत के मूल सीमा शुल्क के अतिरिक्त एआईडीसी लगाया गया है। सोने या चांदी के ‘फाइंडिग्स’ का मतलब हुक, क्लैंप, पिन या स्क्रू बैक जैसे छोटे उत्पादों से है।

जिसका उपयोग आभूषण के पूरे टुकड़े या उसके एक हिस्से को आपस में जोड़ने या थामने के लिए किया जाता है। अतिरिक्त शुल्क 22 जनवरी से अमल में आ गया है। सरकार ने 2021-22 के बजट में कृषि अवसंरचना के वित्तपोषण के लिए कुछ उत्पादों पर आईडीसी उपकर लगाने का प्रस्ताव किया था। 

टॅग्स :भारत सरकारसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट