लाइव न्यूज़ :

आईएफसीआई का दूसरी तिमाही शुद्ध घाटा 43 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये दीर्घकालिक कर्ज देने वाले संस्थान आईएफसीआई लिमिटेड को चालू वितत वर्ष की दूसरी तिमाही में 43.30 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। इससे पहले कंपनी को पहली तिमाही में 301.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा है कि एक साल पहले इसी अवधि में उसे 32.32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका घाटा वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले कम हुआ है।

आईएफसीआई ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई से दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 859.10 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 709.51 करोड़ रुपये रही थी।

आलोच्य अवधि में उसकी ब्याज आय एक साल पहले के 519.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 645.49 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने कहा है कि रिजर्व बैंक के नियमों के तहत उसने मानक संपत्ति पर 397.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बरकरार रखा है।

इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी की प्राधिकृत शेयर पूंजी को 2,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये करने को मजूरी दे दी। इसके लिये शेयरधारकों तथा अन्य प्राधिकरणों से मंजूरी लेनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार