लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई के ग्राहकों को एक जुलाई से हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेकबुक निशुल्क मिलेगी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेक बुक ही निशुल्क मिलेंगी। उसके बाद प्रत्येक चेक पन्ने के लिए ग्राहकों को पांच रुपये का भुगतान करना होगा। संशोधित शुल्क अगले महीने से लागू होगा।

अभी तक बैंक के ग्राहकों को खाता खोलने के पहले साल 60 पन्ने की चेक बुक निशुल्क होती रही है। उसके बाद के वर्षों के लिए बैंक 50 पन्ने की चेकबुक देता है। उसके बाद प्रत्येक चेक के लिए ग्राहक को पांच रुपये का भुगतान करना होता था।

बैंक ने एक नोटिस में कहा कि संशोधित शुल्क एक जुलाई, 2021 से लागू हो जायेगा।

हालांकि, ‘‘सबका सेविंग अकाउंट’ के तहत आने वाले ग्राहकों पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी और उन्हें एक साल में निशुल्क असीमित चेक मिलते रहेंगे।

इसके अलावा बैंक ने नकद जमा (होम और नॉन-होम) के लिए मुफ्त सुविधा को अर्द्धशहरी और ग्रामीण शाखाओं में मौजूदा सात और 10 से घटाकर क्रमश: पांच-पांच कर दिया है।

इसी प्रकार सुपरन बचत जमा खातों में भी अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में निशुल्क लेनदेन को मौजूदा क्रमश 10 और 12 से कम करके प्रत्येक के लिये आठ कर दिया है।

बैंक ने और भी कुछ सेवाओं में बदलाव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर