लाइव न्यूज़ :

ICICI Bank Q3 results: 15 प्रतिशत बढ़कर 11,792 करोड़ रुपये?, आईसीआईसीआई बैंक की बल्ले-बल्ले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 15:25 IST

ICICI Bank Q3 results: निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 48,368 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 42,792 करोड़ रुपये रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर तिमाही के अंत में सुधरकर 1.96 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.3 प्रतिशत था। तिमाही के दौरान बढ़कर 1,227 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी समय 1,049 करोड़ रुपये था।दिसंबर तिमाही के अंत में गैर-निष्पादित ऋणों पर प्रावधान कवरेज अनुपात 78.2 प्रतिशत था।

ICICI Bank Q3 results: आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 11,792 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,272 करोड़ रुपये रहा था। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 48,368 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 42,792 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन अवधि में बढ़कर 41,300 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36,695 करोड़ रुपये रही थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात दिसंबर तिमाही के अंत में सुधरकर 1.96 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.3 प्रतिशत था।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 0.44 प्रतिशत था। हालांकि, कर को छोड़कर कुल प्रावधान तिमाही के दौरान बढ़कर 1,227 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी समय 1,049 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही के अंत में गैर-निष्पादित ऋणों पर प्रावधान कवरेज अनुपात 78.2 प्रतिशत था। पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 14.71 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 14.61 प्रतिशत था। 

टॅग्स :ICICI Bankशेयर बाजारसेंसेक्सSensexshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?