लाइव न्यूज़ :

आईबीबीआई ने रिणदाता समिति के लिये आचार संहिता का प्रस्ताव किया, लोगों से मांगे सुझाव

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:38 IST

Open in App

दिवाला मामलों में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारतीय दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने शुक्रवार को रिणदाताओं की समिति के लिये आचार संहिता का प्रस्ताव किया है। दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) को लागू करने में आईबीबीआई की अहम् भूमिका है। बोर्ड ने परिसमापन प्रक्रिया के नियामकीय ढांचे को और मजबूत करने के लिये और उपायों का भी प्रस्ताव किया है। आईबीबीआई ने कार्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) और परिसमापन प्रक्रिया को लेकर जारी परिचर्चा पत्र पर सार्वजनिक टिप्पणियां और सुझाव मांगे हैं। सीआईआरपी पर जारी परिचर्चा पत्र में तीन मुद्दे शामिल हैं -- रिणदाताओं की समिति (सीओसी) के लिये आचार संहिता, समाधान योजना के लिये अनुरोध और ‘स्विस चैलेंज’ प्रणाली के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, जीवित बैंक गारंटी और रिण सुविधा का दावे के तौर पर उपचार। सार्वजनिक टिप्पणी और सुझाव देने के लिये 17 सितंबर तक का समय दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘आईबीसी के तहत कामकाज के व्यापक आकलन की जरूरत, सभी पक्ष अपनी भूमिका प्रभावी तरीके से निभाएं’

कारोबारदिवाला कानून के कामकाज का निष्पक्ष आकलन करने की जरूरत: आईबीबीआई अध्यक्ष

कारोबारदिवाला समाधान का लक्ष्य सिर्फ वसूली नहीं, कारोबार का मूल्य अधिकतम करना होना चाहिए : अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?