लाइव न्यूज़ :

एचयूएल का शुद्ध लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये; शुद्ध बिक्री 11.3 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने मंगलवार को बताया कि 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान उसकी संचयी शुद्ध बिक्री 11.3 प्रतिशत बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,974 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बिक्री आय 11.31 प्रतिशत बढ़कर 12,812 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,510 करोड़ रुपये थी।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान एचयूएल का कुल खर्च 10,129 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 9,054 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के सीएमडी संजीव मेहता ने कहा, ‘‘सितंबर तिमाही के दौरान कारोबारी स्थितियों में क्रमिक रूप से सुधार देखा गया, हालांकि लागत मुद्रास्फीति के अभूतपूर्व स्तर और उपभोक्ता भावनाओं के सुस्त होने के चलते चुनौतियां भी थीं। ऐसे हालात में हमने एक मजबूत प्रदर्शन किया, और दो अंकों में मुनाफा वृद्धि दर्ज की।’’

उन्होंने आगे के प्रदर्शन के बारे में कहा कि एचयूएल मांग में सुधार को लेकर सावधानी के साथ आशावादी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?