लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल ने 2,500 करोड़ रुपये की शेयर खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के निदेशक मंडल ने बुधवार को 2,500 करोड़ रुपये की शेयर बॉयबैक योजना को मंजूरी दी। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि उसके शेयरों का दाम जितना होना चाहिये उससे नीचे चल रहा है।

एचपीसीएल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि वह 10 करोड़ शेयरों को वापस खरीदेगी। यह खरीदारी 250 रुपये प्रति शेयर के दाम से अधिक नहीं होगी।

कंपनी की उसके कुल शेयरों का 6.56 प्रतिशत तक शेयरों को वापस खरीदने की योजना है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आयल एण्ड नेचुरल गैस कार्पोरेशन (ओएनजीसी) की अनुषंगी एचपीसीएल द्वारा पिछले कुछ सालों के दौरान शेयरों की वापस खरीद का कोई इतिहास नहीं है।

शेयर बॉयबैंक के बाद एचपीसीएल में ओएनजीसी की शेयर हिस्सेदारी मौजूदा 51.11 प्रतिशत से बढ़कर 54.70 प्रतिशत हो जायेगी। वहीं सार्वजनिक हिस्सेदारी 48.89 प्रतिशत से घटकर 45.30 प्रतिशत रह जायेगी।

बंबई शेयर बाजार में एचपीसीएल का शेयर बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले 0.54 प्रतिशत बढ़कर 186.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर का यह दाम जनवरी 2018 के उस दाम का एक तिहाई है जब ओएनजीसी ने कंपनी में सरकार की 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। ओएनजीसी ने एचपीसीएल का अधिग्रहण तब 473.97 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया था।

एचपीसीएल पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली देश की तीसरी बड़ी कंपनी है। उसकी मुंबई और विशाखापत्तनम में दो रिफाइनरियां हैं। वहीं बठिंडा रिफाइनरी में उसकी आधी हिस्सेदारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक