लाइव न्यूज़ :

होंडा कार्स ने मार्च के मुकाबले अप्रैल में घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई होंडा कार्स इंडिया ने शनिवार को अपनी घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2021 के 7,103 इकाइयों की तुलना में अप्रैल के महीने में 9,072 इकाई वाहनों की बिक्री की।

कंपनी ने कहा कि उसने अप्रैल में 970 इकाइयों का निर्यात किया है।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा स्वास्थ्य आपदा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इस समय हमारे देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। बेशक, बाजार में कारोबार और डिलीवरी पर इसका असर पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों से सुरक्षा वजह से लॉकडाऊन चल रहा है और मई में भी यह जारी रह सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम अपने सभी अंशधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इस स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?