लाइव न्यूज़ :

HOME Price: महंगाई ने किया बेदम, अपना घर हो पाएगा?, कीमतें 29 प्रतिशत बढ़ीं, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में आशियाना लेना मुश्किल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2024 16:19 IST

HOME Price: दिल्ली-एनसीआर में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,570 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में इस कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में घरों की कीमतें 29 प्रतिशत बढ़कर 8,100 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में औसत आवास कीमतें 13,150 रुपये प्रति वर्ग फुट से 24 प्रतिशत बढ़कर 16,300 रुपये हो गईं।पुणे में कीमतें 6,550 रुपये प्रति वर्ग फुट से 16 प्रतिशत बढ़कर 7,600 रुपये हो गईं।

HOME Price: चालू कैलेंडर साल की तीसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में घरों की कीमतें सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ी हैं। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एनारॉक के अनुसार, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा लग्जरी घरों की आपूर्ति बढ़ने से आवास कीमतों में तेज उछाल आया है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,570 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

बेंगलुरु में इस कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में घरों की कीमतें 29 प्रतिशत बढ़कर 8,100 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,275 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं। इसी तरह हैदराबाद में कीमतों में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 5,400 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में औसत आवास कीमतें 13,150 रुपये प्रति वर्ग फुट से 24 प्रतिशत बढ़कर 16,300 रुपये हो गईं। पुणे में कीमतें 6,550 रुपये प्रति वर्ग फुट से 16 प्रतिशत बढ़कर 7,600 रुपये हो गईं, जबकि चेन्नई में यह 5,770 रुपये प्रति वर्ग फुट से 16 प्रतिशत बढ़कर 6,680 रुपये हो गईं।

कोलकाता में जुलाई-सितंबर में औसत आवास कीमतें 14 प्रतिशत बढ़कर 5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं। बेंगलुरु स्थित रियल्टी फर्म वैष्णवी ग्रुप के निदेशक दर्शन गोविंदराजू ने कहा, ‘‘आवासीय संपत्ति की औसत कीमतों में पिछली कुछ तिमाहियों से वृद्धि हो रही है।

इसकी वजह कुल उत्पादन लागत में बढ़ोतरी है। इसमें भूमि अधिग्रहण की लागत और निर्माण लागत शामिल हैं। इसके अलावा लग्जरी यानी महंगे घरों की मांग बढ़ने से भी आवास कीमतों में उछाल देखने को मिला है।’’ एनारॉक ने पिछले सप्ताह कहा था, ’’शीर्ष सात शहरों में औसत आवासीय संपत्ति की कीमतें सामूहिक रूप से सालाना 23 प्रतिशत बढ़ी हैं।

2023 की तीसरी तिमाही में 6,800 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की तीसरी तिमाही में यह 8,390 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं।’’ एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 1,07,060 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,20,290 इकाई थी।

शीर्ष सात शहरों में नए घरों की आपूर्ति में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जुलाई-सितंबर, नए घरों की पेशकश 93,750 इकाई रही, जो 2023 में इसी अवधि में 1,16,220 इकाई थी। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘फिर भी पेशकश की तुलना में बिक्री अधिक होना यह दर्शाता है कि मांग-आपूर्ति का समीकरण मजबूत बना हुआ है।’’ 

टॅग्स :बेंगलुरुदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित