लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान मीडिया का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 22 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 जून हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 20.1 प्रतिशत घटकर 22.07 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वर्ष 2020 की इसी तिमाही में उसे 27.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में संचालन से उसकी आय 8.41 प्रतिशत घटकर 161.75 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 176.61 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के खर्च इस दौरान 16 प्रतिशत घटकर 145.24 करोड़ रुपये रहे जबकि वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में यह 172.86 करोड़ रुपये रहे थे।

समूचे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 38.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.06 करोड़ रुपये रहा। उसे इससे पिछले वित्त वर्ष में 118.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वही वर्ष के दौरान संचालन से कंपनी की आय 2020-21 के दौरान 545.43 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 795.78 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 31.5 प्रतिशत कम है।

एचएमवीएल हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'हिंदुस्तान' प्रकाशित करती है।

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 3.47 प्रतिशत गिरकर 94.70 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार