लाइव न्यूज़ :

हिंदुजा ग्लोबल अपना स्वास्थ्य सेवा कारोबार बीपीईए को बेचेगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त हिंदुजा समूह की बिजनेस प्रोसेस प्रबंधन इकाई हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लि. (एचजीएस) अपने स्वास्थ्य सेवा कारोबार को बेरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया (बीपीईए) से संबंद्ध कोषों को बेचेगी। यह सौदा 1.2 अरब डॉलर के उपक्रम मूल्य पर आधारित होगा।

एचजीएस ने शेयर बाजारों को सोमवार देर शाम भेजी सूचना में कहा है कि बीपीईए के साथ यह सौदा 120 करोड़ डॉलर के उपक्रम मूल्य पर आधारित है। शेयरधारकों और अन्य नियामकीय मंजूरियां हासिल करने के बाद हमें यह सौदा 90 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

सौदा पूरा होने के बाद एचजीएस स्वास्थ्य सेवा कारोबार से संबंधित अपने ग्राहकों के सभी अनुबंध, कर्मचारी और संपत्तियां हस्तांतरित करेगी।

कंपनी के स्वास्थ्य सेवा कारोबार के 20,000 से अधिक कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी चार देशों... भारत, फिलिपीन, अमेरिका तथा जमैका में कार्यरत हैं। बीते वित्त वर्ष में कंपनी का कारोबार करीब 40 करोड़ डॉलर रहा था। जून, 2021 को समाप्त तिमाही में एचजीएस का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 117 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 25.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,550.5 करोड़ रुपये रही।

एचजीएस के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पार्थ डेसरकार ने कहा, ‘‘हम इस बिक्री सौदे से हासिल राशि का इस्तेमाल रणनीतिक तरीके से संगठन की भविष्य की वृद्धि में करेंगे।’’

डेसरकार ने कहा कि कंपनी आक्रामक तरीके से अपने सीईएस और डिजिटल कारोबार के विस्तार के लिए काम करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भविष्य की रणनीति तीन ए.... विश्लेषण, कृत्रिम मेधा (एआई) तथा ऑटोमेशन पर केंद्रित रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?