लाइव न्यूज़ :

एचसीएल टेक ने कर्मचारियों के लिए एकमुश्त 700 करोड़ से अधिक के बोनस की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 8, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने 10 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 72,800 करोड़ रुपये) की आय हासिल करने उपलक्ष्य में सोमवार को अपने कर्मचारियों को एकमुश्त 700 करोड़ रुपये से अधिक का विशेष बोनस देने की घोषणा की।

एचसीएल टेक ने एक बयान में कहा कि फरवरी 2021 में कर्मचारियों को विशेष बोनस का भुगतान किया जाएगा, और इसका प्रभाव कंपनी द्वारा पिछले महीने बताए गए वित्त वर्ष 2020-21 के ईबीआईटी (ब्याज और कर पूर्व आय) पूर्वानुमानों में शामिल नहीं है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वह 2020 में 10 अरब अमरीकी डालर के आय स्तर को पार करने के उपलक्ष्य में ‘‘दुनिया भर में अपने कर्मचारियों को एकमुश्त विशेष बोनस जारी कर रही है’’, जिसकी कुल राशि 700 करोड़ रुपये से अधिक है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस खुशी के अवसर पर एक साल या उससे अधिक सेवा वाले सभी कर्मचारियों को दस दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।’’

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अप्पाराव वी वी ने कहा कि महामारी के बावजूद एचसीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य ने अपनी जोरदार प्रतिबद्धता और जुनून को दर्शाया और संगठन के विकास में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार