लाइव न्यूज़ :

Haryana Government: हरियाणा में 24x7 घंटे खुल सकेंगे रेस्तरां, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी, जानें क्या होगा इसका फायदा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 15:09 IST

Haryana Government: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को राज्य भर के सभी रेस्तरां को चौबीसों घंटे खुले रहने की अनुमति दी। हरियाणा ऐसा करने वाला उत्तर भारत का एकमात्र राज्य बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों को खाद्य पदार्थ मुहैया कराकर धन कमाने में सफल होंगे।रेस्तरां को चौबीसों घटों संचालित करने की अनुमति देने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं। डिब्बा बंद खाना खाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने के बजाय देर रात रेस्तरां में खाना खा सकते हैं।

Haryana Government: हरियाणा सरकार ने राज्य में चौबीसों घंटे रेस्तरां के संचालन को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से गुरुग्राम के रेस्तरां मालिक बहुत खुश हैं और उन्हें उम्मीद है वे स्थानीय निवासियों और देर रात तक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में काम करने वाले कर्मचारियों को खाद्य पदार्थ मुहैया कराकर धन कमाने में सफल होंगे।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को राज्य भर के सभी रेस्तरां को चौबीसों घंटे खुले रहने की अनुमति दी। हरियाणा ऐसा करने वाला उत्तर भारत का एकमात्र राज्य बन गया। ‘साइबर हब एंड वर्ल्डमार्क’ में स्थित विइटनोम रेस्तरां के मालिक साहिल सांभी ने कहा "मैं राज्य में रेस्तरां को चौबीसों घटों संचालित करने की अनुमति देने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं।

इससे कॉर्पोरेट कार्यालय में पूरे दिन काम करने वाले कर्मचारी और जिनकी शिफ्ट अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार होती है, उन्हें लाभ हो सकता है। वे लोग डिब्बा बंद खाना खाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने के बजाय देर रात रेस्तरां में खाना खा सकते हैं।"

‘सिम्पैटिको हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक प्रियकांत गौतम ने कहा कि इससे रोजगार सृजन होगा और राज्य सरकार के निर्णय से ग्राहकों और रेस्तरां मालिकों दोनों को फायदा होगा। चौबीसों घंटे रेस्तरां खुले रखने के इच्छुक भोजनालयों को श्रम विभाग में पंजीकरण करवाना होगा।

पंजाब दुकान तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 के अन्य नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। पिछले साल दिसंबर में, दिल्ली सरकार ने पांच और चार सितारा होटलों में रेस्तरां और बार को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी थी। 

टॅग्स :हरियाणादुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?