लाइव न्यूज़ :

गुजरातः बीजेपी सरकार ने दिया झटका, ऑटो-रिक्शा के किराए में दो रुपये की वृद्धि, न्यूनतम किराया 18 से बढ़कर 20 रुपये, देखें रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2022 16:41 IST

गुजरात के परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी ने विभिन्न ऑटो-रिक्शा संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद यह घोषणा की कि न्यूनतम किराया मौजूदा 18 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक किलोमीटर के लिए किराए को वर्तमान 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है।यूनियनों ने मांग की थी कि न्यूनतम किराया 30 रुपये तक बढ़ाया जाए। संघों ने भी नई किराया दरों पर सहमति जताई है।

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने राज्य में ऑटो-रिक्शा के किराए में दो रुपये की वृद्धि को बुधवार को मंजूरी दे दी। राज्य में वाहन संघों द्वारा किराये में वृद्धि की मांग की जा रही थी जिसके मद्देनजर सरकार ने यह घोषणा की।

 

राज्य के परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी ने विभिन्न ऑटो-रिक्शा संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद यह घोषणा की कि न्यूनतम किराया मौजूदा 18 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए किराए को वर्तमान 13 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है।

मोदी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘हालांकि यूनियनों ने मांग की थी कि न्यूनतम किराया 30 रुपये तक बढ़ाया जाए। लेकिन हमने वर्तमान में केवल दो रुपये की बढ़ोतरी कर किराये को 18 रुपये से 20 रुपये करने की मंजूरी दी है। इसी तरह, हमने प्रति किलोमीटर के वास्ते किराए में दो रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

नई दरें 10 जून से लागू होंगी।’’ उन्होंने कहा कि संघों ने भी नई किराया दरों पर सहमति जताई है और उसी के संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नया किराया 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगा, और संघों ने उस तारीख से पहले कोई और वृद्धि नहीं किये जाने या कोई आंदोलन शुरू नहीं करने पर सहमति व्यक्त की है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे का एक सौहार्दपूर्ण समाधान लेकर आए हैं। नई दरों के लागू होने से ऑटो-रिक्शा चालकों को प्रति दिन लगभग 100 रुपये अधिक कमाने में मदद मिलेगी। हमने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया है।’’

गौरतलब है कि इससे पहले, राज्य में ऑटो किराए को पिछले साल नवंबर में संशोधित किया गया था, जब न्यूनतम शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये और इसके बाद प्रतिकिलोमीटर के लिए किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये कर दिया गया था।

टॅग्स :गुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो