लाइव न्यूज़ :

GST रिटर्न की वेबसाइट हैंग, विशेषज्ञों का दावा-10 दिन में देश भर वार्षिक रिटर्न फाइल करना असंभव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 22, 2019 07:57 IST

बीते दिनों जीएसटी परिषद होने वाली महत्वपूर्ण बैठक आज (27 जुलाई) को होने वाली है हुई थी। इस बैठक में परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों तथा चार्जरों पर टैक्स की दर घटाकर 5 फीसदी करने का शनिवार को फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी वार्षिक रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है. जीएसटी की वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है.

जीएसटी वार्षिक रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है. फिर भी जीएसटी की वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है. पहले ही समय कम और उसमें तकनीकी दिक्कतों के कारण व्यापारी परेशान हो गए हैं. दस दिनों के भीतर देश भर का वार्षिक रिटर्न फाइल होना संभव नहीं, ऐसा विशेषज्ञों का दावा है. यह तारीख तथा पोर्टल की क्षमता भी बढ़ाने की मांग की जा रही है.

इस बीच जीएसटी अधिकारियों से संपर्क किया गया, उन्होंने बताया कि उक्त ब्यौरा भेजा गया है. जीएसटी के नियमित भुगतान के साथ वार्षिक रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त रखी गई है. तिमाही जीएसटीआर 9 तथा अन्य पंजीयन कराते समय तकनीकी दिक्कत आती है. इसी कारण बेवजह व्यापारियों को अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है. पहले ही पोर्टल की क्षमता पर कई बार माथा-पच्ची हो चुकी है. वही समस्या अब जीएसटी रिटर्न फाइल करते समय आ रही है. फिलहाल देश के करदाताओं द्वारा रिटर्न फाइल की प्रक्रिया शुरू है. जिससे पोर्टल धीमा हो गया है.

बीते दो दिनों से कई बार हैंग हो रहा है. अनेक कर सलाहकार तथा व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल पर तथा जीएसटी वॉटस् एप पर शिकायतें की हैं. करीब 50 प्रतिशत एजेन्सी तथा व्यापारियों ने अब तक जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं किया है. वार्षिक रिटर्न फाइल करने की अवधि बढ़ाने की मांग जीएसटी परिषद से कर सलाहकार कर रहे हैं.

इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से तारीख बढ़ाने की मांग की है. बॉक्स स्क्रीन पर ऐसा आता है मैसेज प्रिय कर दाता, 15 हजार करदाताओं ने इससे पहले जीएसटी वार्षिक रिटर्न फाइल प्रस्तुत की है. कृपया अपनी रिटर्न फाइल के लिए कुछ देर प्रतीक्षा करें. आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी हैं. यह संदेश पोर्टल हैंग के समय आ रहा है. दो दिनों से उक्त मैसेज पढ़कर कर दाता तथा कर सलाहकार परेशान हैं. 

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें