लाइव न्यूज़ :

जीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 18:39 IST

GST rate change: कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी अपने वाहनों की कीमतों में 54,000 रुपये से लेकर 3.04 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने नई कीमतें सात सितंबर से ही प्रभावी कर दी हैं। कीमतों में की जाने वाली कटौती का ब्योरा साझा नहीं किया।पूरा लाभ 22 सितंबर से ग्राहकों तक पहुंचाने की घोषणा की।

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के इरादे से अपने वाहनों की कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये से अधिक की कटौती करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में की कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने जा रही है।

संशोधित कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। किआ इंडिया ने कहा कि उसने कैरेंस मॉडल की कीमत में 48,513 रुपये की कटौती की है जबकि कार्निवाल मॉडल की कीमत में 4,48,542 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ वाहन कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी अपने वाहनों की कीमतों में 54,000 रुपये से लेकर 3.04 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की।

कंपनी ने नई कीमतें सात सितंबर से ही प्रभावी कर दी हैं। इस बीच, दोपहिया वाहन क्षेत्र की टीवीएस मोटर कंपनी ने भी अपने सभी पेट्रोल वाहनों पर जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ 22 सितंबर से ग्राहकों तक पहुंचाने की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में की जाने वाली कटौती का ब्योरा साझा नहीं किया।

टॅग्स :Kiaनरेंद्र मोदीएमजी मोटरटीवीएसTVS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?