लाइव न्यूज़ :

GST Council 50th meeting: 11 जुलाई को नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक, फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 13:28 IST

GST Council 50th meeting: जीएसटी परिषद 11 जुलाई को फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए कुछ और उपायों पर चर्चा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 11 जुलाई को यह बैठक नयी दिल्ली में आयोजित होगी।सभी राज्यों के वित्त मंत्री इसके सदस्य होते हैं। कानून समिति तथा जीएसटी परिषद की उचित प्रक्रिया के जरिए अमल में लाया जाएगा।

GST Council 50th meeting: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित मामलों के शीर्ष निकाय जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक 11 जुलाई को होगी। जीएसटी परिषद ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 11 जुलाई को यह बैठक नयी दिल्ली में आयोजित होगी।

सीतारमण जीएसटी परिषद की प्रमुख हैं जबकि सभी राज्यों के वित्त मंत्री इसके सदस्य होते हैं। जीएसटी परिषद 11 जुलाई को फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए कुछ और उपायों पर चर्चा करेगी।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन विवेक जौहरी ने संवाददाताओं से कहा, ''हम कर चोरी रोकने के लिए कुछ अन्य उपायों पर विचार कर रहे हैं और उन्हें कानून समिति तथा जीएसटी परिषद की उचित प्रक्रिया के जरिए अमल में लाया जाएगा।'' जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक 11 जुलाई को होनी है।

परिषद ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और घुड़दौड़ पर कर लगाने के मुद्दे पर जीओएम की रिपोर्ट पर भी चर्चा करेगी। मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने पिछले साल दिसंबर में परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन परिषद ने इसे चर्चा के लिए नहीं लिया है।

इसके अलावा, परिषद दर युक्तिकरण पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) के संयोजक पर भी फैसला करेगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अभी तक समिति के संयोजक थे। अब कर्नाटक में सरकार बदलने के साथ परिषद को एक नए संयोजक का चयन करना है। जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दो महीने का विशेष अभियान पहले ही शुरू कर दिया है।

टॅग्स :जीएसटीNirmal SitharamanGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम