लाइव न्यूज़ :

Gruha Jyothi Scheme:  'गृह ज्योति' मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत, 1.42 करोड़ उपभोक्ता होंगे लाभान्वित, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2023 15:32 IST

Gruha Jyothi Scheme: कर्नाटक की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि राज्य सरकार की 'गृह ज्योति' मुफ्त बिजली योजना से अकेले उडुपी जिले में 3.15 लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउडुपी जिले के कुंजीबेट्टू में योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुल 1.42 करोड़ उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित होंगे।'गृह ज्योति' योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।

Gruha Jyothi Scheme: कर्नाटक सरकार ने गृह ज्योति मुफ्त बिजली योजना शुरू की, जो चुनाव के दौरान वादा की गई पांच प्रमुख गारंटी योजनाओं में से एक है। सरकार ने कहा है कि गृह ज्योति योजना से करीब 2.14 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। योजना के लिए लगभग 1.42 करोड़ लोग पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं।

कर्नाटक की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि राज्य सरकार की 'गृह ज्योति' मुफ्त बिजली योजना से अकेले उडुपी जिले में 3.15 लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। हेब्बलकर ने उडुपी जिले के कुंजीबेट्टू में योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 1.42 करोड़ उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित होंगे। 'गृह ज्योति' योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 'अन्न भाग्य' खाद्यान्न योजना पहले से ही राज्य में 1.28 करोड़ परिवारों को मुफ्त में 10 किलो चावल प्रदान कर रही है।

हेब्बलकर उडुपी की जिला प्रभारी भी हैं। हेब्बलकर ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा घोषित पांच योजनाओं में से तीन को पहले ही लागू कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतीकात्मक रूप से 10 लोगों को 'शून्य बिल' सौंपकर 'गृह ज्योति' योजना की औपचारिक रूप से शुरुआत की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक यशपाल सुवर्णा ने की। इस मौके पर कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के. जयप्रकाश हेगड़े और जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. प्रसन्ना भी उपस्थित थे। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?