लाइव न्यूज़ :

GST संग्रह में बढ़ोतरी, नवंबर महीने में किया 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

By स्वाति सिंह | Updated: December 1, 2019 13:40 IST

लगातार गिरावट के बाद जीएसटी राजस्व ने नवंबर 2018 की तुलना में नवंबर 2019 में 6% की वृद्धि के साथ एक प्रभावशाली वसूली देखी गई है। बता दें कि जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 5.29 प्रतिशत गिरावट के साथ 95,380 करोड़ रुपये रहा।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर 2019 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन ने 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर लिया।नवंबर 2019 के लिए सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,03,492 करोड़ रुपये है।

आर्थिक वृद्धि में गिरावट के बीच सरकार के प्रोत्साहन ओए उपायों के चलते लगातार तीसरे महीने की गिरावट के बाद नवंबर 2019 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन ने 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर लिया। दरअसल, नवंबर 2019 के लिए सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,03,492 करोड़ रुपये है। जबकि CGST संग्रह 19,592 करोड़ रुपये, SGST 27,144 करोड़ रुपये, IGST 49,028 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 20,948 करोड़ रुपये) और उपकर 7,727 करोड़ रुपये (आयातों के लिए एकत्र 869 करोड़ रुपये सहित) है। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

लगातार गिरावट के बाद जीएसटी राजस्व ने नवंबर 2018 की तुलना में नवंबर 2019 में 6% की वृद्धि के साथ एक प्रभावशाली वसूली देखी गई है। बता दें कि जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 5.29 प्रतिशत गिरावट के साथ 95,380 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर 2019 में कुल जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,582 करोड़ रुपये, राज्य जीएएसटी (एसजीएसटी) 23,674 करोड़ रुपये, समन्वित जीएसटी (आईजीएसटी) 46,517 करोड़ रुपये (इसमें 21,446 करोड़ रुपये आयातित माल से प्राप्त हुए) और उपकर का हिस्सा 7,607 करोड़ रुपये (774 करोड़ रुपये आयात पर) रहा।

पिछले साल अक्टूबर में संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपये था। यह लगातार तीसरा महीना था जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से नीचे रहा। जबकि सितंबर में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये था। जीएसटी संग्रह की शुरुआत के बाद से नवंबर 2019 तीसरा सबसे अधिक मासिक संग्रह करने वाला महीना है. इससे पहले केवल अप्रैल 2019 और मार्च 2019 के संग्रह में बढ़ोतरी देखी गई थी ।

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित