लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स से थोक खरीदारी करने वाले किराना दुकानदारों की संख्या तेजी से बढ़ी: फ्लिपकार्ट होलसेल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून फ्लिपकार्ट के थोक कारोबार फ्लिपकार्ट होलसेल ने सोमवार को कहा कि ई-कॉमर्स के जरिए थोक खरीदारी करने वाले किराना दुकानदारों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘जनवरी 2021 से जून 2021 के बीच बैस्ट प्राइस कैश-एंड-कैरी सदस्यों ने तीन गुना तेजी से ई-कॉमर्स को अपनाया, जिनमें से अधिकांश छोटे किराना दुकानदार हैं।’’

फ्लिपकार्ट होलसेल ने कहा कि किराना कारोबारियों को आपूर्ति के वक्त डिजिटल भुगतान या नकद भुगतान जैसी जैसी सुविधाएं दी गईं, ताकि वे अपनी परिचालन लागत को बेहतर ढंग से संभाल सकें।

बयान के मुताबिक फ्लिपकार्ट होलसेल और बैस्ट प्राइस कैश-एंड-कैरी मिलकर देश में 15 लाख से अधिक सदस्यों को सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें किराना, होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही दफ्तर व अन्य संस्थान शामिल हैं। बैस्ट प्राइस कैश-एंड-कैरी ने जनवरी 2021 से जून 2021 के बीच टियर-2 और टियर-3 शहरों में ईकॉमर्स अपनाने की दर में 3 गुना वृद्धि दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार