लाइव न्यूज़ :

सरकार 75 गांवों में पोषण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्र सरकार कुपोषण के खिलाफ अपने अभियान के तहत 75 गांवों में पोषण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू करेगी।

इस संबंध में जारी एक आधिकरिक बयान के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सरकार पोषण अभियान को मजबूत करने के लिए 'पोषण स्मार्ट गांव' पर कार्यक्रम शुरू करेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य पूरे भारत के 75 गांवों तक पहुंच बनाना है।

इन गांवों को कृषि गतिविधियों में शामिल महिलाओं पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी-डब्ल्यूआईए) के नेटवर्क के माध्यम से जुड़ा जाएगा, जो 12 राज्यों के 13 केंद्रों पर चल रहा है

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी शिक्षाविदों, कृषि वैज्ञानिकों और सभी संस्थानों से 75 गांवों को गोद लेने और बदलने के आह्वान के अनुरूप शुरू की गई है।

इस पहल के तहत एआईसीआरपी केंद्रों और आईसीएआर-सीआईडब्ल्यूए द्वारा कुल 75 गांवों को गोद लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक