लाइव न्यूज़ :

गोल्ड खरीदना हुआ महंगा, केंद्र सरकार ने सोने पर लगाया 15 फीसदी आयात शुल्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2022 16:20 IST

सोने के बढ़ते आयात और चालू खाता घाटा (सीएडी) को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने इस महंगी धातु पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। शुल्क में बदलाव 30 जून से प्रभाव में आया है। इससे पहले सोने पर मूल सीमा शुल्क 7.5 फीसदी था जो अब 12.5 फीसदी होगा। 2.5 फीसदी के कृषि अवसंरचना विकास उपकर के साथ सोने पर प्रभावी सीमा शुल्क 15 फीसदी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोने के आयात में एकाएक तेजी आई है और मई में कुल 107 टन सोने का आयात किया गया।वित्त मंत्रालय ने कहा कि सोने का आयात बढ़ने से चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ रहा है।

नई दिल्ली: सोने के बढ़ते आयात और चालू खाता घाटा (सीएडी) को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इस महंगी धातु पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। शुल्क में बदलाव 30 जून से प्रभाव में आया है। सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि मई के महीने में सोने का आयात बढ़कर 107 टन हो गया, जबकि मई का आयात भी महत्वपूर्ण रहा है। 

वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया, "सोने के आयात में अचानक उछाल आया है। मई के महीने में कुल 107 टन सोने का आयात किया गया था और जून में भी आयात महत्वपूर्ण रहा है। सोने के आयात में उछाल से चालू खाते के घाटे पर दबाव पड़ रहा है। सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए सीमा शुल्क को मौजूदा 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।"

सोने पर मूल सीमा शुल्क जो पहले 7.5 प्रतिशत था वह अब 12.5 प्रतिशत होगा। 2.5 प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) सहित प्रभावी स्वर्ण सीमा शुल्क 15 प्रतिशत होगा। सोने और ईंधन का आयात भारत के आयात बिल का एक बड़ा हिस्सा है और कोई भी अचानक वृद्धि देश की वित्तीय स्थिति पर भारी राजकोषीय दबाव डालती है।

महामारी के दौरान गिरावट के बाद कीमती धातु की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2021 में भारत का गोल्ड इंपोर्ट पिछले 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

टॅग्स :सोने का भावFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत