लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 2021- 22 के लिये पी-एंड-के उर्वरकों की पोषण आधारित सब्सिडी दरों को अपरिवर्तित रखा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल केंद्र ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए फॉस्फेट और पोटास (पी एंड के) उर्वरकों के लिए पोषक तत्वों पर आधारित सब्सिडी दरों को आगामी आदेशों तक अपरिवर्तित रखा है।

पिछले वित्त वर्ष के लिए, सरकार ने नाइट्रोजन (एन) के लिए सब्सिडी दर 18.78 रुपये प्रति किग्रा, फॉस्फेट (पी) के लिए 14.88 रुपये प्रति किग्रा, पोटाश (के) के लिए 10.11 रुपये प्रति किग्रा और सल्फर (एस) के लिए 2.37 रुपये किलो तय की थी।

उर्वरक मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में कहा है, ‘‘सक्षम प्राधिकार ने अगले आदेश तक वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वर्ष 2020- 2021 की पोषण आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को जारी रखने का फैसला किया है।’’ इस आदेश की एक प्रति पीटीआई भाषा के पास है।

पी एंड के उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना अप्रैल 2010 से द्वारा संचालित है।

उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक कीमतों में वृद्धि और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच चालू वर्ष के लिए पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी की पुरानी दर को कायम रखने से डीएपी और एनपीके जैसे मिट्टी के पोषक तत्वों की खुदरा कीमतों पर दबाव पड़ेगा।

कुछ कंपनियों ने पहले ही पी एंड के उर्वरकों की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं।

उदाहरण के लिए, डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की खुदरा कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी होने के साथ 1,200 रुपये प्रति 50 किग्रा की बोरी से बढ़ाकर 1,700 रुपये प्रति बोरी कर दी गई हैं।

पी एंड के उर्वरकों की खुदरा कीमतों में हालिया वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शुक्रवार को कंपनियों को दरों में वृद्धि नहीं करने का निर्देश दिया और उन्हें पुरानी दरों पर स्टॉक बेचने के लिए कहा।

डीएपी, म्यूरेट आफ पोटाश और एनपीके जैसे गैर-यूरिया उर्वरकों की खुदरा कीमतें विनियंत्रण के दायरे से बाहर है तथा निर्माताओं द्वारा निर्धारित की जाती हैं, जबकि केंद्र उन्हें हर साल निश्चित सब्सिडी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर