लाइव न्यूज़ :

लौह अयस्क की गोलियों के अवैध निर्यात पर तत्काल पूर्ण पाबंदी लगाए सरकार : एफआईएमएआई

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर खनन कंपनियों के संगठन एफआईएमआई ने केंद्र सरकार से लौह अयस्क की गोलियों (पेलेट्स) के अवैध निर्यात पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि इससे घरेलू इस्पात कंपनियों को कच्चे माल की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) ने इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। एफआईएमआई ने सरकार से एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनियों के इस्पात बिक्री के लिए कीमत निगरानी और विनियमन व्यवस्था बनाने में भी तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लौह अयस्क की कीमतें बढ़ने का किसी तरह का अकारण असर घरेलू इस्पात की कीमतों पर न पड़े।

एफआईएमआई ने कहा, ‘‘ हमारा सरकार से अनुरोध है कि केआईओसीएल के अलावा अन्य निजी इकाइयों द्वारा लौह अयस्क की गोलियों के अवैध निर्यात पर तत्काल पूर्ण पाबंदी लगायी जाए। इससे घरेलू इस्पात विनिर्माता कंपनियों की कच्चे माल की जरूरत पूरा करने में मदद मिलेगी।’’

कुद्रेमुख लौह अयस्क निगम लिमिटेड (केआईओसीएल) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

पत्र में कहा गया है कि इस्पात क्षेत्र लौह अयस्क की कमी का सामना कर रहा है। इस्पात निर्माण में उपयोग होने वाला यह प्रमुख कच्चा माल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?