लाइव न्यूज़ :

LPG सिलेंडर के दामों में सरकार ने की कटौती, ये हैं नए दाम

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 13:50 IST

देश के चार बड़े महानगरों में गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये से अधिक की कटौती की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैर-सब्सिडी और सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में  1 मई से कटौती कर दी है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी हुए नई कीमतों के मुताबिक इसी महीने से एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती हुई है।  इस बात की जानकारी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिली है।  

देश के चार बड़े महानगरों में गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को दिल्ली में 653.50 रुपये, कोलकाता में 676 रुपये, मुंबई में 625 रुपये और चेन्नई में 663. 50 रुपये था।  लेकिन अब 1 मई से दिल्ली में यह घटकर दिल्ली में 650.50 रुपये, कोलकाता में 674 रुपये, मुंबई में 623 रुपये और चेन्नई में 663 रुपये हो गया है।  वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी सी कटौती हुई है, बुधवार से दिल्ली में इसका दाम 491.21 रुपए, कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपये हो गया है। 

इसके साथ ही ऑयल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बड़ी कटौती की है। कमर्शियल सिलेंडर पर दिल्ली में अब 19 किलो वाले सिलेंडर 1167.50 रुपये, कोलकाता में 1212 रुपये, मुंबई में 1119 रुपये और चेन्नई में 1256 रुपये में मिलेंगे।  इससे पहले 1 अप्रैल से दिल्ली में इसका दाम 1176.50 रुपये, कोलकाता में 1220.50 रुपये, मुंबई में 1128 रुपये और चेन्नई में 1264.50 रुपये थे।  

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित