लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 43 और मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर सरकार ने अलीबाबा वर्कबेंच, अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशियर, कैमकार्ड और वीडेट समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन पर मंगलवार को पाबंदी लगा दी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने भारत में उपयोगकर्ताओं तक इन ऐप की पहुंच पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध(रोधी) समन्वय केंद से इस संदर्भ में मिली विस्तृत रिपोर्ट के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि ये ऐप चीन से जुड़े हैं।

इससे पहले, सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून 69ए के तहत 29 जून को 59 मोबाइल ऐप और 2 सितंबर, 2020 को 118 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69ए के तहत 43 मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी है। इन ऐप के बारे में मिली सूचना के आधार पर यह कदम उठाया गया है। सूचना में कहा गया था कि ये ऐप उन गतिविधियों में शामिल हैं, जिससे भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, राज्यों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा है।’’

जिन ऐप पर पाबंदी लगायी गयी है, उनमें अलीबाबा वर्कबेंच, अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशियर, कैमकार्ड और वीडेट शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?