लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीओ में भारत-अफ्रीका के पेटेंट छूट प्रस्ताव में हुई अच्छी प्रगति: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 जून वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि डब्ल्यूटीओ में कोविड-19 संकट से निपटने के लिए पेटेंट नियमों में अस्थायी छूट देने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव ने अच्छी प्रगति हासिल की है।

उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों के प्रस्ताव पर विधि सम्मत मसौदा आधारित बातचीत शुरू करने पर सहमति का मतलब है कि सदस्यों ने मोटे तौर पर प्रस्ताव के उद्देश्य को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव ने बहुत तेज गति से जबरदस्त प्रगति हासिल की है। किसी न किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए जुलाई अंत की समय सीमा है। उम्मीद है कि सदस्य इस पर जल्द अपनी सहमति देंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के उद्देश्य किस तरह और कब तक लागू रहेंगे, यह सब विधि सम्मत मसौदा आधारित बातचीत से ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि अक्तूबर 2020 में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड महामारी की रोकथाम एवं इलाज के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों को लागू करने के छूट दिये जाने के संबंध में डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को एक प्रस्ताव सौंपा था।

इस साल मई में भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया समेत 62 देशों ने भी संशोधित प्रस्ताव दिये।

बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलुओं (ट्रिप्स) को लेकर समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट और अघोषित सूचना या व्यापार गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया एक बहुपक्षीय समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट